गांव में दैवीय प्रकोप या वैज्ञानिक रहस्य? जहां जा रहा परिवार, वहीं अचानक लग रही आग…

Mystery Fire:अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के अंतर्गत आने वाले बाड़ौली गांव में पिछले 15 से 20 दिनों से घट रही रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना दिया है। गांव के रहने वाले राजेश राजपूत और उनके परिवार के साथ हो रही इस अजीब घटना ने न केवल ग्रामीणों को हैरान कर दिया है, बल्कि प्रशासन और वैज्ञानिकों के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि उनके घर में अचानक आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि आग सिर्फ लकड़ी या कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर में रखे अनाज, बच्चों की किताबें, बैंक पासबुक, जरूरी दस्तावेज, बर्तन और यहां तक कि लोहे की मोटर और ट्रैक्टर तक अचानक आग पकड़ रहे हैं।

परिवार के सदस्यों के अनुसार आग लगने से ठीक पहले एक अजीब सी बदबू आती है और धुआं निकलने लगता है। कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि खेल रहे बच्चों और घर में मौजूद किशोरियों के कपड़ों में भी अचानक आग लग गई, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते पानी डालकर बचाया।

पीड़ित राजेश राजपूत ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उनका पूरा परिवार इस भयावह स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि घर में किसी भी कोने में अचानक आग लग जाती है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। आसपास के लोग भी इस घटना के बाद दहशत में हैं।

खौफ इतना बढ़ गया कि परिवार ने अपना घर छोड़ने का फैसला किया। पहले महिलाओं और बच्चों को पुराने मकान में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां भी कुछ ही देर में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद शाम के समय परिवार को गांव के बाहर स्थित मंदिर परिसर की धर्मशाला में ठहराया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वहां भी अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पूरा गांव भयभीत हो गया और लोग इसे दैवीय प्रकोप से जोड़कर देखने लगे।

लगातार हो रही घटनाओं के चलते पीड़ित परिवार का राशन, कपड़े, घरेलू सामान और नकदी तक जलकर खाक हो चुकी है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंगावली एसडीएम इसरार खान और थाना प्रभारी अरविंद कछुवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भी माना कि मामला बेहद रहस्यमयी और जांच का विषय है। प्रशासन के अनुसार इस घटना के पीछे वैज्ञानिक कारणों की भी जांच की जाएगी।

प्रशासन अब तकनीकी विशेषज्ञों और वैज्ञानिक टीम की मदद लेने की तैयारी कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी भूगर्भीय गैस, रासायनिक प्रतिक्रिया या अन्य वैज्ञानिक कारणों से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।

फिलहाल प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। वहीं गांव में इस रहस्यमयी आग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories