MP Indore Factory Fire: इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

MP Indore Factory Fire: इंदौर के धार रोड स्थित नवादा पंथ इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक “ड्यू ड्रॉप इरिगेशन प्राइवेट लिमिटेड” नाम की यह फैक्ट्री मोहम्मद जावेद कुरैशी पिता अब्दुल गफ्फार द्वारा संचालित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पिछले तीन साल से संचालित हो रही थी और यहां प्लास्टिक दाना तैयार करने का काम किया जाता था।

READ MORE: mp news: ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, प्लॉट विवाद में बदमाशों ने रामवीर गुर्जर पर बरसाईं गोलियां

MP Indore Factory Fire:फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। हादसे में करोड़ों रुपए का प्लास्टिक दाना, मशीनरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को फैक्ट्री के अंदर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके चलते जेसीबी मशीन की मदद से फैक्ट्री के कुछ हिस्सों को तोड़कर अंदर पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

READ MORE: NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा! कुलकर्णी ने ‘सुपरहिट कोचिंग’ बनाने के लिए रचा खेल, एक स्टूडेंट ने कर दिया प्लान फेल…

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories