Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh cg news lalpur fruit market food department action:लालपुर फल मार्केट में सड़े-गले...

cg news lalpur fruit market food department action:लालपुर फल मार्केट में सड़े-गले फल मिले, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

cg news lalpur fruit market food department action: रायपुर। लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बाजार में सड़े-गले और खराब फल मिलने पर टीम ने कार्रवाई की।

खाद्य विभाग की टीम ने तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1 नमूना लिया। कुल 5 फलों के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान बाजार में खराब हालत में रखे फल भी मिले। इसके बाद टीम ने करीब 40 किलो सड़े-गले फलों को मौके पर ही नष्ट कराया, ताकि ये बाजार में बिक्री के लिए न पहुंच सकें।

यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य-औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि फल या अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता जरूर जांचें। अगर कहीं खराब या संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखे तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here