Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोजशाला फैसले पर मंत्री टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- सत्य की हुई...

भोजशाला फैसले पर मंत्री टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- सत्य की हुई जीत

0
88

Mp news-Breking-bhojshala-court-verdict:धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैसले को “सत्य और सनातन धर्म की जीत” बताया।

मंत्री टेटवाल ने कहा कि वे न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अब मां सरस्वती की पूजा सिर्फ बसंत पंचमी पर ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि मुगल, पठान और खिलजी जैसे आक्रांताओं ने देश के कई मंदिरों को नुकसान पहुंचाया था। भोजशाला पर आए फैसले से अब “दूध का दूध और पानी का पानी” हो गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब “इंडिया” से “भारत” की ओर बढ़ रहा है और सरकार भोजशाला के विकास के लिए काम करेगी।

बता दें कि भोजशाला को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष लंबे समय से दावा करते रहे हैं। साल 2024 में ASI ने यहां 98 दिनों तक वैज्ञानिक सर्वे किया था, जिसमें कई ऐतिहासिक प्रमाण मिले थे। इन्हें हाई कोर्ट में पेश किया गया था।

Mp news-Breking-bhojshala-court-verdict:फैसले को देखते हुए धार जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here