HomeInternationalIsrael-Iran War Live Updates : तेहरान में इजराइली एयरस्ट्राइक, ईरान बोला- पहले...

Israel-Iran War Live Updates : तेहरान में इजराइली एयरस्ट्राइक, ईरान बोला- पहले इजराइल हमला रोके, तभी रुकेगी जंग; भारत सतर्क, छात्रों को निकाला जा रहा

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Israel-Iran War Live Updates : तेहरान : इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार चौथे दिन जारी है, जिससे हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। इजराइली वायुसेना ने सोमवार को सेंट्रल ईरान में एयरस्ट्राइक की, जहां मिसाइल लॉन्चर्स से लदे कई ट्रकों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक तेहरान की ओर बढ़ रहे थे। इससे पहले रविवार रात इजराइल ने ईरानी विदेश मंत्रालय पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। 14 जून को इजराइल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

Israel-Iran War Live Updates : इन चार दिनों में ईरान में इजराइली हमलों में 224 लोग मारे गए हैं और 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं। अमेरिका स्थित मानवाधिकार समूह का दावा है कि यह संख्या 400 से भी अधिक है। वहीं, ईरान के जवाबी हमलों में इजराइल में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है और 600 से ज्यादा घायल हैं। सोमवार को सेंट्रल इजराइल में बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 8 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

Israel-Iran War Live Updates : इस युद्ध की वजह से ईरान में अफरातफरी का माहौल है। कई लोग देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इजराइल का दावा है कि उसके फाइटर जेट्स अब तेहरान के आसमान में खुलेआम उड़ान भर रहे हैं। ईरान ने लड़ाई रोकने के लिए शर्त रखी है कि पहले इजराइल हमले बंद करे, तभी ईरान भी जवाबी कार्रवाई बंद करेगा।

Israel-Iran War Live Updates : भारत सरकार ने भी हालात को गंभीरता से लिया है। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें 1,500 छात्र शामिल हैं। भारत ने छात्रों को निकालने के लिए ईरान में आर्मेनिया के राजदूत से संपर्क किया है। छात्रों को आर्मेनिया के नॉरदुज बॉर्डर तक बसों से पहुंचाया जाएगा, वहां से उन्हें येरेवन एयरपोर्ट ले जाकर भारत लाया जाएगा। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद हैं, लेकिन ज़मीनी बॉर्डर खुले हैं और विदेशी नागरिक बाहर जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से पासपोर्ट, वाहन और निकलने की तारीख की जानकारी संबंधित विभाग को देनी होगी।

Israel-Iran War Live Updates : ईरान और इजराइल के इस संघर्ष के बीच बलूचिस्तान भी संकट में आ गया है। पाकिस्तान का यह क्षेत्र मुख्य रूप से ईरान से तस्करी कर लाए गए ईंधन पर निर्भर है, लेकिन युद्ध की वजह से पेट्रोल पंप बंद होने लगे हैं और वहां ईंधन संकट गहराने लगा है।

Israel-Iran War Live Updates : इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहता है क्योंकि वह उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए खतरा हैं। उन्होंने ट्रंप को निर्णायक नेता बताया और दावा किया कि ईरान ने पहले भी ट्रंप की हत्या की कोशिश की है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने भी चेतावनी दी है कि तेहरान के नागरिकों को हमलों का गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

Israel-Iran War Live Updates : ईरान की संसद अब एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है जिसमें देश को परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से बाहर निकालने की बात है। अगर यह फैसला होता है, तो इसका मतलब होगा कि ईरान अब परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए स्वतंत्र होगा, जिससे यह युद्ध और अधिक भयावह हो सकता है।

Israel-Iran War Live Updates : इजराइल में अमेरिकी दूतावास की शाखा को भी मिसाइल हमलों में नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तेल अवीव में विस्फोटों के झटकों से दूतावास प्रभावित हुआ है। वहीं, इजराइल ने अमेरिका से बड़ी सैन्य मदद भी हासिल की है। अमेरिका ने गुपचुप तरीके से इजराइल को 300 हेलफायर मिसाइलें भेजी थीं, जिनका इस्तेमाल परमाणु ठिकानों पर हमले में किया गया।

Israel-Iran War Live Updates : भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और ईरान तथा इजराइल दोनों में रह रहे भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार छात्रों के संपर्क में है और स्थानीय सुरक्षा हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here