शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने क्षेत्र में 64 नई सड़कों के निर्माण के लिए 125 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 127.45 किलोमीटर होगी, जिससे 66 ग्रामीण बसाहटों को सड़क संपर्क सुविधा मिलेगी।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर वादा किया था। अब केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस परियोजना को मंजूरी देते हुए क्षेत्र को बड़ी राहत दी है।

alirajpur-64-road-project:विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि आलीराजपुर-झाबुआ क्षेत्र में गांवों की बसाहट फलिया स्वरूप और दूर-दूर होने के कारण वहां सड़क निर्माण में कठिनाई आती थी। इस समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं रखीं।

इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत फलिया-फलिया तक सड़क पहुंचाने की पहल शुरू हुई। पहले चरण में आजाद नगर विकासखंड को शामिल किया गया है।

alirajpur-64-road-project:स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार जताया है।

नेताओं का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories