sehore-fdr-road-viral: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में खराब सड़क निर्माण और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने सीहोर-श्यामपुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर सड़क पर बैठकर मुंडन कराया और निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
बताया जा रहा है कि करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी 28 किलोमीटर लंबी सीहोर-श्यामपुर सड़क प्रदेश की पहली FDR तकनीक से तैयार सड़क थी। निर्माण के दौरान दावा किया गया था कि इस तकनीक से सड़क की उम्र सामान्य सड़कों से ज्यादा होगी और लागत भी कम आएगी। हालांकि सड़क निर्माण के एक साल के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ने लगी।
sehore-fdr-road-viral: कांग्रेस नेता पंकज शर्मा का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सड़क जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई हादसे भी हो चुके हैं।
पंकज शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी सड़क की गुणवत्ता को लेकर विरोध किया गया था, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
sehore-fdr-road-viral: प्रदर्शन में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।









