PM मोदी की अपील का असर! जनप्रतिनिधि बने मिसाल, सांसद बोले- ईंधन बचाना सबकी जिम्मेदारी

 mp-patil-train-travel-fuel-saving: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने निजी वाहन की जगह ट्रेन से सफर कर लोगों को खास संदेश देने की कोशिश की।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील बुरहानपुर से खंडवा जाने के लिए महानगरी एक्सप्रेस में सफर करते नजर आए। वे पहले ईवी कार से ग्राम बोहरडा से बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, इसके बाद ट्रेन से खंडवा के लिए रवाना हुए।

mp-patil-train-travel-fuel-saving: रेलवे स्टेशन पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सांसद के इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि खुद सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आम लोग भी ईंधन बचत के प्रति जागरूक होते हैं।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में किए गए आह्वान को व्यवहार में लाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा विषय है।

mp-patil-train-travel-fuel-saving: सांसद ने आम जनता से भी अपील की कि जरूरत के अनुसार सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories