patan-theft-protest: जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में हो रही वारदातों से परेशान विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाटन थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
patan-theft-protest: प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस की सुस्ती और कम गश्त के कारण चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन घरों और दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
patan-theft-protest: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
patan-theft-protest: स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।









