पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे NSUI शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

neet-paper-leak-protest: प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि देश के लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों ने मांग की कि NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।

neet-paper-leak-protest: NSUI की प्रमुख मांगें

NEET पेपर लीक मामले की CBI या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
प्रभावित छात्रों को राहत और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता

neet-paper-leak-protest: इस दौरान शहर उपाध्यक्ष अर्पित चौधरी, लॉ कॉलेज अध्यक्ष आर्यन सेन, सैय्यद वुसत, महेश मालवीय, चित्रांश जोशी सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories