Liquor Scam Chhattisgarh : शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू ने सीडीएल के वाइस प्रेसिडेंट को किया गिरफ्तार; ₹182.98 करोड़ के अतिरिक्त भुगतान का खुलासा

Liquor Scam Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में हुए करोड़ों के ‘ओवर टाइम भुगतान घोटाले’ में ईओडब्ल्यू (EOW) ने छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड (CDL) के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक उदय राव सहित कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सिंडिकेट और कमीशन का खेल विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कागजों पर मैन पावर सप्लाई का कार्य ‘ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेस लिमिटेड’ के नाम पर दर्ज था, लेकिन इसका वास्तविक फील्ड संचालन और बिलिंग समन्वय एन. उदय राव द्वारा किया जाता था। जांच में पाया गया कि फर्जी और बढ़े हुए बिलों के माध्यम से करोड़ों रुपये आहरित किए गए। यह राशि कर्मचारियों को मिलने के बजाय सिंडिकेट और अधिकारियों को कमीशन के रूप में दी जाती थी। उदय राव इस कमीशन के संबंध में अरुणपति त्रिपाठी से समन्वय करता था, जिसके माध्यम से पैसा आगे अनवर ढेबर तक पहुँचता था।

घोटाले के आंकड़े और मदें वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच मैन पावर एजेंसियों को कुल ₹182.98 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया गया:

  • ओवर टाइम भुगतान: लगभग ₹101.20 करोड़
  • बोनस भुगतान: लगभग ₹12.21 करोड़
  • 4 अतिरिक्त कार्य दिवस: लगभग ₹54.46 करोड़
  • सर्विस चार्ज/टैक्स: लगभग ₹15.11 करोड़

ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेस लिमिटेड को अकेले इन मदों में कुल ₹34.07 करोड़ का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ। ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जांच तेज कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories