tehran News : ईरान से आर्मेनिया के रास्ते लौटेंगे भारतीय छात्र, 1,500 स्टूडेंट्स फंसे; इजराइल-ईरान जंग में अब तक 48 मौतें

Sanjay Sahu
tehran News

tehran News : तेहरान/नई दिल्ली: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान में फंसे 1,500 भारतीय छात्रों की वापसी की कवायद तेज हो गई है। भारत सरकार ने छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए आर्मेनिया के जरिए रेस्क्यू की योजना बनाई है। छात्रों को ईरान के नॉरदुज बॉर्डर से बसों के जरिए आर्मेनिया पहुंचाया जाएगा।

tehran News : ईरान ने साफ किया है कि हवाई रास्ते भले बंद हों, लेकिन ज़मीनी सीमाएं अब भी विदेशी नागरिकों के लिए खुली हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों को निकलने से पहले पासपोर्ट और वाहन संबंधित जानकारी जनरल प्रोटोकॉल विभाग को देनी होगी।

tehran News : जंग का ताज़ा हाल:

ईरान ने सेंट्रल इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 8 इजराइली नागरिकों की मौत, 200 से ज्यादा घायल।
अब तक इजराइल में कुल 24 मौतें, 600 से अधिक घायल।
ईरान में हमलों से 224 की मौत, 1,277 घायल। कुछ मानवाधिकार संगठनों ने मौत का आंकड़ा 400 के पार बताया है।
तेहरान में इजराइली एयरफोर्स का हमला, IRGC के 4 खुफिया अफसर मारे गए, जिनमें खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी भी शामिल हैं।
इजराइल ने दावा किया कि ईरान के 30% मिसाइल लॉन्चर्स नष्ट कर दिए गए हैं।

tehran News : ईरानी प्रवक्ता मोहजेरानी ने कहा, “हमने यह लड़ाई नहीं चाही, यह हम पर थोपी गई है।” उन्होंने कहा कि इजराइल के हमलों में अब तक 45 महिलाएं और बच्चे मारे जा चुके हैं, और दर्जनों घायल हैं। इस बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने बयान में कहा है कि उनका इरादा ईरान के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का नहीं है, बल्कि सुरक्षा ठिकानों पर कार्रवाई ज़रूरी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *