Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal guna-police-news: गुना में पुलिस जनसुनवाई आयोजित, SP हितिका वासल ने शिकायतों के...

guna-police-news: गुना में पुलिस जनसुनवाई आयोजित, SP हितिका वासल ने शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

0
75

guna-police-news: गुना पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।

guna-police-news: इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, एसडीओपी चाचौड़ा मनोज कुमार झा सहित जिले के कई थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

guna-police-news: पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

guna-police-news: एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मामले में जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here