Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 19 वर्षीय युवती की...

MP News : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 19 वर्षीय युवती की मौत…

आगरमालवा, सुसनेर हॉस्पिटल, झोलाछाप डॉक्टर, इंजेक्शन से मौत, पेट दर्द इंजेक्शन, महिला की मौत, गलत इलाज का मामला, सोयत क्लिनिक, प्राइवेट डॉक्टर लापरवाही, डॉक्टर के इंजेक्शन से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल लापरवाही, स्वास्थ्य विभाग लापरवाही, मध्यप्रदेश हेल्थ क्राइसिस, डॉक्टर पर कार्रवाई, इंजेक्शन से बि

अर्पित हरदेनिया | आगर मालवा | MP News : आगर मालवा जिले के सुसनेर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। मृतका मनीषा मालवीय, कवराखेड़ी गांव की रहने वाली थी, जिसे कुछ दिनों पहले पेट दर्द की शिकायत पर परिजन सोयत के एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए थे।

MP News : परिजनों के मुताबिक वहां मौजूद कथित डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मनीषा की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन जब दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे, तो उसने युवती को देखने से मना कर दिया। इलाज के नाम पर चार दिन तक भटकने के बाद आखिरकार मनीषा की मौत हो गई।

MP News

सोमवार को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सुसनेर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव का परीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एसडीओपी देवनारायण यादव और सोयत थाना प्रभारी ने पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारण का खुलासा होगा, वहीं यह भी देखा जाएगा कि झोलाछाप डॉक्टर पर कोई कार्रवाई होती है या मामला दबा दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here