Monday, September 28, 2026
Home Entertainment विजय के फैसले पर कमल हासन ने की तारीफ, बोले- ‘तमिल परिवारों...

विजय के फैसले पर कमल हासन ने की तारीफ, बोले- ‘तमिल परिवारों की इच्छा पूरी हुई’

vijay-liquor-shops-ban: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद अभिनेता से नेता बने विजय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। ये वे दुकानें हैं जो पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड्स के 500 मीटर दायरे में संचालित हो रही थीं।

विजय सरकार ने जनहित और सामाजिक प्रभाव का हवाला देते हुए दो सप्ताह के भीतर इन दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

vijay-liquor-shops-ban: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की खुलकर सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि तमिल परिवार लंबे समय से ऐसी कार्रवाई की मांग कर रहे थे और सरकार को शराब बिक्री बढ़ाने के बजाय उसे नियंत्रित करने की दिशा में काम करना चाहिए।

कमल हासन ने कहा कि 717 दुकानों को बंद करना अच्छी शुरुआत है और आने वाले समय में ऐसे कदम और बढ़ाए जाने चाहिए। विजय सरकार के इस फैसले को राज्य में सामाजिक सुधार और जनहित से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here