burhanpur-doifodia-fire-news: रात में मची अफरा-तफरी! बुरहानपुर में 6 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

burhanpur-doifodia-fire-news: बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डोइफोडिया में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 5 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक अन्य दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

burhanpur-doifodia-fire-news: आग की सूचना मिलते ही बुरहानपुर, नेपानगर और शाहपुर से दमकल की करीब 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

burhanpur-doifodia-fire-news: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंचे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई और दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

burhanpur-doifodia-fire-news: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories