HomeMadhya PradeshBhopalUjjain Congress Protest : उज्जैन में कांग्रेस के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज: बेरिकेडिंग...

Ujjain Congress Protest : उज्जैन में कांग्रेस के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज: बेरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से झड़प, महिला नेत्री समेत कई घायल

Date:

Related stories

Ujjain Congress Protest : रिपोर्टर: धर्मेंद्र वाघेला/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में सोमवार को उस समय भारी हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इस झड़प में महिला कांग्रेस नेत्री और एक किसान कार्यकर्ता सहित कई लोग घायल हुए हैं।

ट्रैक्टरों के साथ कोठी पैलेस का घेराव विधायक महेश परमार और कांग्रेस नेता मुकेश भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान नेता ट्रैक्टरों के साथ बड़नगर रोड से निकले थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ब्रिज के नीचे ही भारी बेरिकेडिंग कर रखी थी। करीब एक घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की चलती रही। इसी दौरान जब कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया।

विधायक और पुलिस में तीखी नोकझोंक प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया जब विधायक महेश परमार बेरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस अधिकारियों से उनकी तीखी बहस हुई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राधा मालवीय ने भी आगे बढ़ने की कोशिश की, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद रोका। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन सत्ता के दबाव में द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रहा है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बर्बरता दिखाई है।

अशोक जाट पर कार्रवाई का विरोध कांग्रेस का यह आंदोलन किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट पर प्रशासन द्वारा की गई जिला बदर की कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर था। इससे पहले 8 मई को भी इस मामले में मौन प्रदर्शन किया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर कार्यालय के आसपास भारी बल तैनात किया था। सोमवार की घटना के बाद शहर का सियासी पारा चढ़ गया है और कांग्रेस ने आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here