Gwalior News : ग्राहक को लेकर मैकेनिकों में भिड़ंत, एक की मौत – CCTV में कैद हुई घटना….

Parivesh
Gwalior News

ग्वालियर। Gwalior News : थाना इंदरगंज क्षेत्र के सिंधी की छावनी इलाके में दो मैकेनिकों के बीच ग्राहक को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में एक मैकेनिक की मौत हो गई। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Gwalior News : घटना चावला ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने की है, जहां मैकेनिक मुकेश आर्य और देवेंद्र शाक्य के बीच ग्राहक को लेकर बहस शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान देवेंद्र अचानक बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों को पहले लगा कि वह बहस से बचने के लिए नाटक कर रहा है, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो मुकेश ही उसे तत्काल JAH अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मर्ग कायम करते हुए आरोपी मुकेश आर्य को हिरासत में ले लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *