Gwalior Viral Video : ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, वीडियो वायरल…

Parivesh
Gwalior Viral Video : ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, वीडियो वायरल...

ग्वालियर। Gwalior Viral Video : शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फूल बाग इलाके में एक बाइक पर छह लोग सवार होकर सड़कों पर घूमते नजर आए। यह पूरा वाकया एक राहगीर ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

Gwalior Viral Video : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवारों की पहचान में जुट गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *