MP Jabalpur News : भू-माफिया के खिलाफ जबलपुर में हंगामा, नागपुर रोड पर चक्काजाम….

Parivesh
MP Jabalpur News : भू-माफिया के खिलाफ जबलपुर में हंगामा, नागपुर रोड पर चक्काजाम....

जबलपुर। MP Jabalpur News : शहर में भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक के खिलाफ स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एलआईसी मदन महल क्षेत्र स्थित नागपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भू-माफिया न सिर्फ ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं, बल्कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।

MP Jabalpur News : प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि भू-माफिया द्वारा रोड बंद कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

MP Jabalpur News

स्थानीय नागरिकों ने रानी दुर्गावती तालाब को पाटने का भी आरोप लगाया और कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे क्षुब्ध होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल मार्ग बंद होने से यातायात बाधित है, वहीं लोग भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *