vijay-trisha-event-viral: विजय–तृषा लिंकअप चर्चा में, शपथ समारोह के बाद सोशल मीडिया पर मचा हंगामा…

vijay-trisha-event-viral: साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

vijay-trisha-event-viral: समारोह में जहां विजय की पत्नी और बच्चे नजर नहीं आए, वहीं तृषा की उपस्थिति सुर्खियों में रही। एक्ट्रेस लाइट ब्लू कांजीवरम साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में बेहद आकर्षक नजर आईं। उन्होंने डायमंड और रूबी ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया।

vijay-trisha-event-viral: इवेंट के बाद तृषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए क्रिप्टिक कैप्शन लिखा—“प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है”, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।

vijay-trisha-event-viral: फैंस ने जहां तृषा के लुक की जमकर तारीफ की और उन्हें “थलाइवी” और “ब्यूटी क्वीन” बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए। कई सोशल मीडिया पोस्ट में विजय और तृषा के बीच कथित नजदीकियों को लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

vijay-trisha-event-viral: दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए संगीता और बच्चों का जिक्र किया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

vijay-trisha-event-viral: हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने पहले भी अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया है और किसी भी तरह के लिंकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories