HomeChhattisgarhraipur-ipl-online-betting: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब! ब्रिज के नीचे से ऑनलाइन...

raipur-ipl-online-betting: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब! ब्रिज के नीचे से ऑनलाइन बेटिंग चला रहा आरोपी गिरफ्तार…

Date:

Related stories

raipur-ipl-online-betting: रायपुर में IPL क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

raipur-ipl-online-betting: पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वास्तिक अग्रवाल के रूप में हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गूगल के जरिए readybook.green वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से “swastik29” नाम की आईडी बनाई थी। इसी आईडी के माध्यम से वह IPL मैचों में हार-जीत पर पैसे लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था।

raipur-ipl-online-betting: आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने अपनी आईडी खरोरा निवासी चेतन को इस्तेमाल करने के लिए दी थी। चेतन ने उसी आईडी पर नया पासवर्ड बनाकर IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी शुरू कर दी।

raipur-ipl-online-betting: पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े कई डिजिटल सबूत मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मोबाइल फोन जब्त कर लिया। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार चेतन की तलाश जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here