kuno-cheetah-release-mp: कूनो में गूंजी खुशखबरी! CM मोहन यादव ने दो मादा चीतों को जंगल में किया रिलीज..

kuno-cheetah-release-mp: मध्यप्रदेश के वाइल्डलाइफ इतिहास में 11 मई का दिन खास बन गया, जब श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद कूनो पहुंचकर इन चीतों को बाड़े से मुक्त किया। जैसे ही गेट खुला, दोनों चीते उछलते-कूदते तेजी से जंगल की ओर दौड़ पड़े।

kuno-cheetah-release-mp: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि प्रदेश ने चीतों को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट चीता’ अब बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश देश में ‘चीता स्टेट’ के रूप में नई पहचान बना चुका है।

kuno-cheetah-release-mp: सीएम ने बताया कि वर्तमान में देश में चीतों की कुल संख्या 57 हो चुकी है, जिनमें 54 कूनो नेशनल पार्क और 3 गांधी सागर अभ्यारण्य में हैं। उन्होंने कहा कि कई चीते अब राजस्थान समेत दूसरे राज्यों तक पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र के इको-सिस्टम को मजबूती मिल रही है।

kuno-cheetah-release-mp: गौरतलब है कि फरवरी 2026 में बोत्सवाना से 9 नए चीते कूनो लाए गए थे, जिनमें 6 मादा और 3 नर शामिल थे। क्वारंटीन और अनुकूलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इनमें से दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है।

kuno-cheetah-release-mp: वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बोत्सवाना से आए चीते ज्यादा जेनेटिक विविधता लेकर आए हैं, जिससे कूनो में चीतों की दीर्घकालिक और स्वस्थ आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी। भविष्य में इन्हें गांधी सागर और नौरादेही अभ्यारण्य में भी बसाने की योजना है।

kuno-cheetah-release-mp: बता दें कि भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान के तहत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो लाए गए थे। अब बोत्सवाना से आए चीतों के साथ यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories