simhastha-2028-ujjain: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां अब जमीन पर तेजी से दिखाई देने लगी हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। सोमवार सुबह संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण
किया।
simhastha-2028-ujjain: सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने श्री विक्रांत भैरव मंदिर क्षेत्र से पैदल भ्रमण शुरू किया और निर्माणाधीन नवीन घाटों तक पहुंचने वाले संभावित मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को सुगम तरीके से नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग चिन्हित किए गए।
simhastha-2028-ujjain: निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन पिछले तीन दिनों से लगातार मां शिप्रा के तटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है, ताकि सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिल सके।









