M.P News : कूनो में फिर दौड़ेगी रफ्तार! मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

Kuno National Park Cheetah Release : मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दो मादा चीतों को खुले जंगल में मुक्त करेंगे। यह दोनों चीते बोत्सवाना से लाए गए थे और निर्धारित क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं।

चीतों को कूनो नदी के पास स्थित विशेष साइट से जंगल में छोड़ा जाएगा। इस दौरान वन विभाग और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्रोजेक्ट चीता को मिलेगा नया विस्तार

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या और उनकी गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद चीते प्राकृतिक वातावरण में बेहतर तरीके से खुद को ढाल सकेंगे।

प्रोजेक्ट चीता भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की वापसी की सबसे बड़ी वन्यजीव परियोजनाओं में से एक है। अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों को पहले विशेष बाड़ों में रखा गया था, जहां उनकी निगरानी की जा रही थी।

Read more : M.P News : हरदा में पुलिस प्रताड़ना से आदिवासी बुजुर्ग की मौत! शव रख हाईवे पर रातभर रख चक्काजाम

सीएम करेंगे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार प्रोजेक्ट चीता को और विस्तार देने की दिशा में नए फैसले ले सकती है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चीतों की सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। साथ ही जंगल में उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories