HomeMadhya PradeshNiwadi News : निवाड़ी में नामांतरण के नाम पर घूस मांगने का...

Niwadi News : निवाड़ी में नामांतरण के नाम पर घूस मांगने का आरोप, नायब तहसीलदार ने आरोपों को बताया निराधार

Date:

Related stories

Niwadi News : देवेश गुप्ता/ निवाडी: निवाड़ी। जिले के जेरोन क्षेत्र में जमीन नामांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। बृजेंद्र कुशवाहा ने महिला नायब तहसीलदार वंदना राजपूत पर नामांतरण के नाम पर पैसे लेने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर निवाड़ी और पृथ्वीपुर एसडीएम से की गई है।

 

Niwadi News : 25-25 हजार रुपए मांगने का आरोप

 

Niwadi News : शिकायतकर्ता के अनुसार, सुन्नू लाल कुशवाहा के वसीयतनामा के आधार पर मजल और लुहरगुवा हल्के की जमीन के नामांतरण के लिए पहले 25 हजार रुपए लिए गए। आरोप है कि रिकॉर्ड सुधार न होने पर फिर से 25 हजार रुपए की मांग की गई।

 

Niwadi News : नायब तहसीलदार ने आरोपों को बताया निराधार

 

Niwadi News : वहीं नायब तहसीलदार वंदना राजपूत ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह फरियादी को जानती तक नहीं हैं और न ही वह कभी उनके कोर्ट में आया है। उनके अनुसार नामांतरण संबंधी जो कार्य उनके स्तर से होना था, वह किया जा चुका है।

 

Niwadi News : 20 साल पुरानी त्रुटि बनी वजह

 

Niwadi News : वंदना राजपूत के मुताबिक जमीन रिकॉर्ड में 20 साल पुरानी त्रुटि होने के कारण अमल नहीं हो पाया। दोनों हल्का पटवारियों से प्रतिवेदन मांगे गए हैं और रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि 5 साल से अधिक पुरानी त्रुटि सुधार की अनुमति कलेक्टर स्तर से होती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here