Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Operation Prahar Raigarh : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: तमनार चौक पर...

Operation Prahar Raigarh : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पकड़े 4 वाहन, लाखों का अवैध कबाड़ जब्त।

Operation Prahar Raigarh : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तमनार चौक पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लदे चार वाहनों को पकड़ा है। इस कार्रवाई में लगभग 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया है।

नाकेबंदी में धरे गए अवैध वाहन पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 9 मई को तमनार चौक पर सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से भारी मात्रा में कबाड़ पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक और तीन माजदा वाहनों को घेराबंदी कर रोका।

दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक जांच के दौरान पुलिस को चारों वाहनों में भारी मात्रा में लोहा और टीना कबाड़ मिला। जब वाहन चालकों से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके। संदिग्ध संपत्ति होने के कारण पुलिस ने कबाड़ (कीमत ₹3.23 लाख) और चारों वाहनों (कुल कीमत ₹31 लाख से अधिक) को जब्त कर लिया है।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में पुरुषोत्तम यादव (धरमजयगढ़), दीपक राम मांझी (जशपुर), पुनवा राम नौरंग (सक्ती) और किशना सतनामी (सक्ती) के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

एसएसपी का सख्त संदेश SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here