Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh C.G Crime : रायपुर में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर...

C.G Crime : रायपुर में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर का सटोरिया अंकित अग्रवाल गिरफ्तार

Raipur Online Betting Racket : रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन बेटिंग एप नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर के कथित बड़े सटोरिये अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क को ऑपरेट करने और पैनल आईडी सप्लाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

नागपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अंकित अग्रवाल को नागपुर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। रायपुर पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आने के बाद टीम ने कार्रवाई की।

पैनल आईडी सप्लाई करने का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, अंकित अग्रवाल कथित तौर पर नमन जग्गी और आयुष जैन जैसे आरोपियों को पैनल आईडी उपलब्ध कराता था। इन्हीं आईडी के जरिए ऑनलाइन बेटिंग एप्स का संचालन किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की फाइनेंशियल ट्रेल और तकनीकी लिंक खंगाल रही है।
Read more : खतरे में पुलिस! रिटायर्ड IPS की पत्नी को दी गर्दन मरोड़ कर दर्दनाक मौत! नेपाली कर्मचारियों पर शक

ऑफलाइन सट्टे का भी बड़ा नेटवर्क

पुलिस का दावा है कि आरोपी सिर्फ ऑनलाइन नेटवर्क तक सीमित नहीं था, बल्कि ऑफलाइन सट्टे का भी बड़ा खाईवाल माना जाता है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसके जरिए कितने करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।

तेलीबांधा थाने में दर्ज है मामला

इस मामले में रायपुर के तेलीबांधा थाने में पहले से अपराध दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई बड़े नाम और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट पर बढ़ा दबाव

हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ पुलिस ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का फोकस अब उन लोगों पर भी है जो तकनीकी सपोर्ट, आईडी सप्लाई और फाइनेंशियल चैनल उपलब्ध कराते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here