HomeChhattisgarhCG NEWS : सरकारी दुकानों में शराब का टोटा, 80 रुपए की...

CG NEWS : सरकारी दुकानों में शराब का टोटा, 80 रुपए की शराब 200 में बिक रही, देखिए वीडियो

Date:

Related stories

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में सरकारी शराब दुकानों में शराब की कमी के बीच ब्लैक मार्केटिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और शराब खरीदारों का आरोप है कि कृत्रिम शॉर्टेज पैदा कर अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सरकारी दुकानों के बाहर ही शराब ऊंचे दामों पर खुलेआम बेची जा रही है। वायरल वीडियो में 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए तक में बिकती दिखाई दे रही है, जिससे शराब खरीदने वाले मजबूरी में ज्यादा कीमत चुकाने को विवश हैं।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की डिस्टलरियों से बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की करीब 800 शराब दुकानों में सप्लाई की जाती है। लेकिन 1 अप्रैल से शराब की पैकेजिंग पीईटी (पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट) प्लास्टिक बोतलों में करने के आदेश के बाद सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अचानक बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बोतलों की आवश्यकता बढ़ने से पर्याप्त पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिसका सीधा असर शराब उत्पादन और वितरण पर पड़ा है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि प्रदेश की कई दुकानों में मांग के मुकाबले काफी कम स्टॉक पहुंच रहा है। दुकानों को उनकी जरूरत का केवल एक-तिहाई माल ही मिल पा रहा है और उपलब्ध स्टॉक भी कुछ घंटों में खत्म हो जा रहा है। देसी शराब के साथ-साथ अंग्रेजी शराब की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। इसके चलते अंग्रेजी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की बात सामने आ रही है, जबकि बीयर की मांग में भी करीब 50 प्रतिशत तक इजाफा बताया जा रहा है।

CG NEWS : बिलासपुर जिले की 42 शराब दुकानों में प्रतिदिन लगभग 4,500 पेटी देसी और कम कीमत वाली अंग्रेजी शराब की मांग रहती है। वर्तमान में यहां केवल 1,000 से 1,500 पेटी तक ही सप्लाई पहुंच रही है। शराब की कमी के कारण अब देसी शराब पीने वाले लोग भी अंग्रेजी शराब दुकानों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भी भीड़ बढ़ने लगी है।

CG NEWS : इस बीच वायरल वीडियो के बाद कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब दुकान के सामने दबिश दी। पुलिस ने चखना सेंटर के पास दो युवकों को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान रोहन साहू नामक युवक के कब्जे से 16 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here