Friday, May 8, 2026
37.1 C
Raipur

CMO office Raipur : रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CMO कार्यालय का घेराव

CMO office Raipur : रायपुर : रायपुर में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

CMO office Raipur : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां, जांच और इलाज जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टाफ और जरूरी उपकरणों की भारी कमी है, जिससे गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही।

CMO office Raipur : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए हमर अस्पताल गरीब परिवारों के लिए राहत का केंद्र थे, जहां मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन अस्पतालों की स्थिति खराब हो गई है। कई अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ की कमी के साथ दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का भी अभाव बताया गया।

CMO office Raipur : कांग्रेस ने जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों की स्थिति बेहतर करने की मांग की।

CMO office Raipur : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से अस्पतालों में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और आम लोगों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories