Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh POCSO Act Arrest : रायगढ़: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म...

POCSO Act Arrest : रायगढ़: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस

POCSO Act Arrest : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/भूपदेवपुर। भूपदेवपुर थाना पुलिस ने नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घर से लापता 16 वर्षीय बालिका को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक त्रिलोचन चौहान (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जिसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

4 मई को दर्ज हुई थी रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, बालिका 30 अप्रैल 2026 की रात से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली, तो 4 मई को उसके पिता ने भूपदेवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजय नाग को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका को खरसिया में देखा गया है। इसी बीच बालिका भी घर वापस लौटी, जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसके बयान दर्ज किए गए।

बयानों के बाद बढ़ीं धाराएं बालिका ने अपने बयानों में खुलासा किया कि आरोपी त्रिलोचन चौहान उसे शादी का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल से खरसिया ले गया था और वहां दो-तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 64 बीएनएस और 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराएं जोड़ीं।

आरोपी सलाखों के पीछे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here