Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Crime : क्राइम ब्रांच बनकर आए ठगों ने किया आदिवासी युवकों...

Dantewada Crime : क्राइम ब्रांच बनकर आए ठगों ने किया आदिवासी युवकों का अपहरण, ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की नाकाबंदी से टली अनहोनी

Dantewada Crime
Dantewada Crime

Dantewada Crime : दंतेवाड़ा :दंतेवाड़ा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें राजधानी रायपुर से आए कुछ बाउंसरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चार आदिवासी युवकों का अपहरण कर लिया। यह वारदात नक्सल प्रभावित इलाके में अपराध के नए तरीके की ओर इशारा करती है। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Dantewada Crime : यह मामला दक्षिण बस्तर के गीदम थाना क्षेत्र के बूथपदर गांव का है, जहां रायपुर से आए बाउंसर चार पहिया वाहनों में सवार होकर पहुंचे और युवकों को जबरन गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया और युवकों को अगवा कर लिया। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले के पीछे दंतेवाड़ा निवासी राजू अंसारी का हाथ है, जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर चारों युवकों से चार लाख रुपये ठगे थे। जब युवकों ने पैसे की मांग की, तो उसने अपहरण की साजिश रच दी।

Dantewada Crime : गांव वालों को जब यह गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उन्होंने तुरंत गीदम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बारसूर में नाकेबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इस दौरान दो गाड़ियां जब्त कीं और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Dantewada Crime : बूथपदर के सरपंच घासीराम कश्यप ने कहा कि ग्रामीणों की सजगता ने युवकों की जान बचा ली। वहीं भाजपा नेता राजेश कश्यप ने दावा किया कि राजू अंसारी पहले भी 50 से अधिक युवाओं से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। एसडीओपी गोविंद दिवान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here