raigarh-kotraroad-molestation: कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को एक स्थानीय महिला ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर आरोपी शशिरंजन द्विवेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में उसका आना-जाना था।
महिला के मुताबिक, 29 अप्रैल को घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर के भीतर घुस आया और गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए महिला के साथ मारपीट की और धमकी भी दी। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और बाद में पति को घटना की जानकारी दी।
raigarh-kotraroad-molestation: पीड़िता ने यह भी बताया कि 2 मई को आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 331(5) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शशिरंजन द्विवेदी (31 वर्ष) निवासी पलामू, झारखंड हाल निवासी कोतरारोड़ रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, निरीक्षक शील आदित्य, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
raigarh-kotraroad-molestation: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।









