Thursday, May 7, 2026
29.1 C
Raipur

Yamuna Boat Accident : शादी की खुशियां बदलीं मातम में! यमुना में डूबी नाव, 6 लोग लापता

Hamirpur Yamuna boat accident 6 missing NDRF rescue operation : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी में नाव पलटने से कई लोग पानी में बह गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा

घटना कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव की है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद लोग नदी पार कर टापू की ओर गए थे। वापसी के दौरान नाव में करीब 9–10 लोग सवार थे।

मोबाइल कॉल बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव चला रहा युवक धीरू मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और तेज बहाव में नाव पलट गई।
Read more : Bengal Political Violence : जानें कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ? जिनके सिर में 3 गोली मारकर की गई हत्या…पढ़ें पूरी घटना का ब्यौरा

6 लोग लापता, 3 को बचाया गया

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। नाविक ने तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन बाकी 6 लोग लापता हो गए। लापता लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बचाव और राहत कार्य जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। अंधेरा और तेज बहाव राहत कार्य में बाधा बन रहा है।

NDRF टीम तैनात

प्रशासन ने कानपुर से NDRF टीम को बुलाया है, जो बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories