HomeMadhya PradeshJabalpurSarpanch Harsh Firing : जबलपुर: नियम ताक पर, हाथ में राइफल: सरपंच...

Sarpanch Harsh Firing : जबलपुर: नियम ताक पर, हाथ में राइफल: सरपंच का शक्ति प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Date:

Related stories

Sarpanch Harsh Firing : जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत करहैंया गांव से सत्ता के रसूख और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के सरपंच पुष्पेंद्र पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरेआम दो-दो राइफलों से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

कानून को ठेंगे पर रख किया शक्ति प्रदर्शन वायरल वीडियो में सरपंच पुष्पेंद्र पटेल कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को हवा में उड़ाते हुए साफ देखे जा सकते हैं। वह हाथ में दो राइफलें थामे हुए हैं और एक के बाद एक कई राउंड फायर कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की दबंगई और हथियारों के प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय चर्चाओं की मानें तो सरपंच की सत्ता पक्ष के नेताओं से नजदीकी है, जिसके कारण वह बेखौफ होकर इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

दो थानों की पुलिस करेगी जांच मामला तूल पकड़ते ही जबलपुर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। एएसपी (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि के लिए शहपुरा और बेलखेड़ा थाना पुलिस को संयुक्त रूप से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध।

एएसपी ग्रामीण का बयान एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने स्पष्ट किया है कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरपंच के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यदि हथियार लाइसेंसी पाए जाते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा भी की जा सकती है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here