Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Alirajpur Collector Action : सड़क पर ‘लेडी सिंघम’ का अवतार: कलेक्टर ने...

Alirajpur Collector Action : सड़क पर ‘लेडी सिंघम’ का अवतार: कलेक्टर ने खुद रुकवाई ओवरलोड गाड़ी, यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिखाई सख्ती

Alirajpur Collector Action : आलीराजपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन अब सख्त तेवर अपना रहा है। इसी क्रम में आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ओवरलोडिंग के विरुद्ध स्वयं मोर्चा संभालते हुए मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की। यह कार्रवाई कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान की गई, जहाँ कलेक्टर ने एक ओवरलोड यात्री वाहन को सड़क पर रुकवाकर न केवल चालक की क्लास ली, बल्कि उसे सख्त चेतावनी भी दी।

मौके पर दस्तावेजों का अभाव भ्रमण के दौरान जब कलेक्टर की नजर खचाखच भरे वाहन पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल उसे रुकवाया। जांच के दौरान स्थिति और भी गंभीर पाई गई; चालक के पास न तो वाहन के वैध दस्तावेज थे, न ही ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र। नियमों की इस बड़ी अनदेखी पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को वाहन जब्त करने जैसी सख्त प्रक्रिया के लिए निर्देशित किया।

यात्रियों को दी जान जोखिम में न डालने की समझाइश कलेक्टर श्रीमती माथुर ने केवल चालक पर कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि वाहन में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने वाहन में क्षमता से अधिक भरे यात्रियों को एक-एक कर नीचे उतरवाया। कलेक्टर ने यात्रियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि चंद रुपयों की बचत या जल्दी पहुँचने की चाहत में अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोड वाहन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, जिसमें जान-माल की भारी हानि की आशंका रहती है।

पुलिस को सख्त निर्देश और टीम की मौजूदगी घटनास्थल पर तत्काल चांदपुर थाना प्रभारी श्री दिलीप चंदेल को तलब किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वाहन का भारी जुर्माना किया जाए और यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में वह वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर न उतरे। इस औचक कार्रवाई के दौरान कलेक्टर के साथ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) सुश्री निधि मिश्रा, नायब तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा व अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। कलेक्टर ने अंत में दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here