Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Narsinghpur News : गौ संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ...

Narsinghpur News : गौ संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ चित्रों में देख पाएंगी गौमाता : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Narsinghpur News
Narsinghpur News

Narsinghpur News : नरसिंहपुर : परमहंसी गंगा आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देशी गायों की घटती नस्लों को लेकर गहरी चिंता जताई।मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि महाभारत काल में युधिष्ठिर की गौशाला में 10 हजार से अधिक नस्लों की गायें थीं, लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटकर केवल 25 से 30 रह गई है।

Narsinghpur News : उन्होंने कहा कि हमने सरकार से आग्रह किया कि 53 देशी नस्लों की गायों को एक साथ प्रस्तुत किया जाए, और इसके लिए आने वाले समस्त खर्च का वहन हम स्वयं करेंगे, लेकिन सरकार ने असमर्थता जताई।

Narsinghpur News : यह दर्शाता है कि देशी गायों की नस्लें तेजी से विलुप्त हो रही हैं। यदि समय रहते इनका संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां गौमाता को केवल चित्रों में ही देख पाएंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here