Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छू लो आसमान” आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में...

CG NEWS : छू लो आसमान” आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली:। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा संचालित “छू लो आसमान” कन्या आवासीय परिसर कारली एवं बालक आवासीय परिसर बालूद में शिक्षा सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।इन प्रतिष्ठित आवासीय संस्थाओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक छात्र/छात्राएं 13 जून 2025 से 30 जून 2025 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कन्या आवासीय परिसर कारली एवं बालक आवासीय परिसर बालूद से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

CG NEWS :भरे हुए आवेदन पत्र की अंतिम जमा तिथि 5 जुलाई 2025 है। आवेदन छू लो आसमान कन्या कारली एवं छू लो आसमान बालक बालूद परिसर में जमा किए जा सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2025 को किया जाएगा।आवेदन पत्र वितरण: 13 जून 2025 से 30 जून 2025, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025, प्रवेश परीक्षा की तिथि: 7 जुलाई 2025 तक है। इच्छुक अभिभावक एवं छात्र/छात्राएं समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें एवं इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here