CG-PRAYAS-EXAM-2026: रायपुर सहित प्रदेशभर में 10 मई को होगी प्रयास स्कूल प्रवेश परीक्षा,इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Admit Card…

Rahul Goshwami

CG-PRAYAS-EXAM-2026: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसी परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश पत्र 1 मई से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा रहे हैं और इसे 10 मई सुबह 9:30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

CG-PRAYAS-EXAM-2026: विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी छात्र को डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

CG-PRAYAS-EXAM-2026: प्रयास आवासीय विद्यालय विशेष रूप से नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को बेहतर शिक्षा और इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित किए जाते हैं। यहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *