Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News : चाकूबाजी से दहला रायपुर रेलवे स्टेशन, वीडियो वायरल…

Raipur Crime News : चाकूबाजी से दहला रायपुर रेलवे स्टेशन, वीडियो वायरल…

Raipur Crime News
Raipur Crime News

रायपुर, छत्तीसगढ़ : Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने पार्किंग कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना में पार्किंग स्टाफ को चाकूबाजी और मारपीट का शिकार होना पड़ा।

Raipur Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई जब कुछ अज्ञात लड़के पार्किंग स्टाफ के गल्ले से पैसे छीनकर भागने की फिराक में थे। पार्किंग कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और मारपीट भी की। इस अप्रत्याशित हमले से पार्किंग स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Raipur Crime News

घटना की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी गई। RPF की टीम मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और उनकी पहचान हो पाई है या नहीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुई इस तरह की घटना ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। RPF इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर अब फिर से जोर दिया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here