Durg News : दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

Sanjay Sahu
Durg News

Durg News : दुर्ग : दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में की जा रही है।

Durg News : ईडी की टीम सुबह उनके ठिकाने पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मामले को लेकर क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

Durg News : चतुर्भुज राठी एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 1986 में अमर बिल्डर्स की शुरुआत एकल स्वामित्व के रूप में की थी, जिसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे विस्तार करते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। हाल के समय में उनके कोयला कारोबार में भी कदम रखने की चर्चा रही है।फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *