Jigyasu Verma CG 12th Topper : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने प्रदेश टॉपर, 98.60% के साथ रचा इतिहास, जानिए सफलता की कहानी

Sanjay Sahu
Jigyasu Verma CG 12th Topper

Jigyasu Verma CG 12th Topper : बेमेतरा : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वे बलौदा बाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

Jigyasu Verma CG 12th Topper : जिज्ञासु वर्मा के पिता नरेंद्र कुमार वर्मा और माता माहेश्वरी वर्मा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और उनके घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

Jigyasu Verma CG 12th Topper : अपनी सफलता के बारे में जिज्ञासु बताते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के लिए एक सरल लेकिन नियमित दिनचर्या अपनाई। वे रोजाना पढ़ाई करते थे और परीक्षा के दौरान टीवी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। परिवार ने भी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित किया।

Jigyasu Verma CG 12th Topper : जिज्ञासु का लक्ष्य अब आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है। इसके लिए वे JEE की तैयारी करना चाहते हैं और अभी से इसकी शुरुआत कर चुके हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें प्रदेश का टॉपर बनाया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

Jigyasu Verma CG 12th Topper : प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र- छात्राएं

पलारी के जिज्ञासु वर्मा- 98.60%
बेमेतरा की ओमनी वर्मा – 98.20%-
रायगढ़ के कृष महंत- 97.80%
दुर्ग की रिया साहू- 97.60%
महासमुंद की शहनाज परवीन- 97.60%
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की ताहिरा खान- 97.60%
धमतरी की कुसुमलता बिप्रे 97.40%
रायुपर की हेमलता साहु 97.40%
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के ओमकार कैवर्त 97.40%
जशपुर की आशा यादव 97.40%

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *