CG News: रायपुर में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला, ड्राइवर फरार

Parivesh

CG News: रायपुर के नेशनल हाईवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दोनों को पीछे से टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

मृतकों की पहचान दलदल सिवनी निवासी लेखराज पटेल और मंदिर हसौद निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई है। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में गुजरा फाटक के पास हुआ।

CG News: पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार से मंदिर हसौद की ओर जा रहे दोनों बाइक सवारों को हाईवा (CG 04 QW 9904) ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि रेत से भरे हाईवा चालक ज्यादा चक्कर लगाने के लालच में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG News: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

CG NEWS: रफ्तार का कहर: मोहला-मानपुर में कार पलटने से 10 घायल, बिलासपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *