Friday, September 11, 2026
Home National Delhi Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा: दो-तिहाई सांसदों के...

Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा: दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा

Raghav Chadha
Raghav Chadha

Raghav Chadha : नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Aam Aadmi Party (AAP) से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है, जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।

Raghav Chadha : राघव चड्ढा ने भावुक अंदाज़ में कहा कि वह “गलत पार्टी में सही आदमी” थे और मौजूदा हालात में उन्हें पार्टी के भीतर घुटन महसूस हो रही थी। उनके मुताबिक, AAP का वर्तमान स्वरूप उस सोच और विचारधारा से मेल नहीं खाता, जिसके साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी।

Raghav Chadha : सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने दावा किया कि AAP के राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और उन्होंने समर्थन में हस्ताक्षर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Rajendra Gupta, Sandeep Pathak और Ashok Mittal सहित कई नेता उनके साथ हैं।

Raghav Chadha : राघव चड्ढा ने संकेत दिया कि वह इन सांसदों के साथ मिलकर Bharatiya Janata Party (BJP) में विलय की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here