Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : कवर्धा में खाट पर बीमार पत्नी, सिस्टम बेबस: पति...

CG NEWS : कवर्धा में खाट पर बीमार पत्नी, सिस्टम बेबस: पति बना जुगाड़ एंबुलेंस, कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कवर्धा : कवर्धा के कबीरधाम जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है, जहां एक मजबूर पति बीमार पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से इलाज के लिए भटकता नजर आया। भीषण गर्मी में पत्नी को ले जाने के लिए उसने बाइक पर खाट बांधकर जुगाड़ एंबुलेंस बना ली।

CG NEWS : बोड़ला विकासखंड के नागवही गांव निवासी समलु मरकाम पिछले एक साल से अपनी पत्नी को इसी तरह अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवा रहा है, लेकिन उसे कहीं से पर्याप्त मदद नहीं मिली। गुरुवार को वह पत्नी को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

CG NEWS : मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले भी इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 हजार रुपये की मदद दी थी, लेकिन इलाज के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here