M.P News : बुरहानपुर- सांसद के भाई की मौत से इलाके में शोक, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के बोहरडा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बडू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला। बताया गया कि वे सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे।

तलाश के दौरान मिला सुराग

परिजनों द्वारा तलाश शुरू किए जाने पर खेत में कुएं के पास उनकी चप्पलें मिलीं, जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों ने निकाला शव

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

 पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को निवास स्थान से तापी घाट ले जाया गया, जहां गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में शोक का माहौल

अंतिम यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *