भोपाल में AIIMS नौकरी के नाम पर ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

नौकरी का झांसा देकर ठगी

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग पास एक युवती को कुछ परिचित युवकों ने AIIMS में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी संस्थान में पहचान है और आसानी से नौकरी लगवा देंगे।
Read more : इंदौर एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाओं का विस्तार, दिल्ली-जलगांव के लिए नई फ्लाइट शुरू

50 हजार रुपए की धोखाधड़ी

भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने पीड़िता से करीब 50 हजार रुपए कैश ले लिए। इसके बाद लंबे समय तक टालमटोल करते रहे और नियुक्ति पत्र नहीं दिया।

एक साल बाद खुला मामला

लगभग एक साल तक इंतजार करने के बाद जब पीड़िता को नौकरी नहीं मिली, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

जांच के बाद पुलिस ने मुकुल त्यागी और अमर छावा को आरोपी बनाया है। अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुकुल त्यागी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

फर्जीवाड़े पर अलर्ट

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की लेनदेन से पहले पूरी जांच जरूर करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *