Tuesday, September 8, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : CM हाउस के पास दिया धरना दिया तो खैर नहीं!...

भोपाल : CM हाउस के पास दिया धरना दिया तो खैर नहीं! सामने आया भोपाल पुलिस कमिश्नर का नया आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के आसपास स्थित प्रमुख चौराहों पर अब किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को आदेश जारी कर यह सख्त कदम उठाया है।

इन चौराहों पर पूरी तरह रोक

जारी आदेश के अनुसार पॉलिटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा और किलोल पार्क चौराहा पर अब धरना, रैली, पुतला दहन या किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
MP Police

एम्बुलेंस और वीआईपी मूवमेंट बना कारण

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह मार्ग एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यहां बार-बार होने वाले प्रदर्शन के कारण एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और वीआईपी मूवमेंट बाधित होता है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर खतरा बनता है।
Read more : मध्यप्रदेश में बढ़ा गर्मी का कहर! कई जिलों में लू का अलर्ट, अगले 5 दिन भीषण गर्मी की चेतावनी

कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती

पिछले कुछ वर्षों में सीएम हाउस घेराव और प्रदर्शन की शुरुआत इन्हीं चौराहों से होती रही है। प्रशासन ने इसे देखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

दो महीने तक लागू रहेगा आदेश

यह प्रतिबंध आगामी दो महीनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को बाधित करने वाले किसी भी प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here