israel News : इजराइली हमलों में 138 ईरानियों की मौत: रक्षा मंत्री की चेतावनी – मिसाइलें चलीं तो तेहरान राख कर देंगे

israel News : इजराइल-: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने दूसरे दिन और भी खतरनाक रूप ले लिया है। ईरान में पिछले 48 घंटों के भीतर कुल 138 लोगों की मौत हो चुकी है।

israel News : शुक्रवार रात 10:30 बजे इजराइली वायुसेना ने एक बार फिर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे हुए पहले हमले में 78 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से अधिक ईरानी सैन्य कमांडर शामिल थे।

israel News :इस हमले के जवाब में ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं। ईरान ने दावा किया है कि उसकी मिसाइलों ने इजराइल के रक्षा मंत्रालय को भी नुकसान पहुंचाया है, हालांकि इजराइल ने इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

israel News : इजराइल में अब तक 3 नागरिकों की मौत और 90 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें 7 सैनिक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एहतियातन एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

israel News :इस बीच, इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ओर से मिसाइल हमले जारी रहे, तो इजराइल “तेहरान को राख में बदल देगा”। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने इजराइल का एक और F-35 फाइटर जेट मार गिराया है — यह अब तक तीसरा जेट बताया जा रहा है। दुनिया की नजर अब इस संघर्ष पर टिकी है, क्योंकि हालात किसी भी समय पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories