Ajit Kukreja Under Fire: कांग्रेस में बवाल! ब्लॉक अध्यक्ष को धमकी पर अजीत कुकरेजा घिरे, सतनामी समाज में उबाल

Rahul Goshwami

Ajit Kukreja Under Fire: चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस में अंदरूनी विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। पार्टी से बगावत कर चुके अजीत कुकरेजा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी देने का आरोप लगा है, जिसके बाद सतनामी समाज में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में अजीत कुकरेजा ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष और सतनामी समाज के युवा नेता कमल घृतलहरे के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें पद से हटाने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।

Ajit Kukreja Under Fire: सतनामी समाज ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए अजीत कुकरेजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पार्टी और समाज दोनों के लिए गलत संदेश देती हैं।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भी अजीत कुकरेजा का नाम विवादों में रहा था और उनकी गतिविधियों को कांग्रेस की हार का एक कारण माना गया था। चुनावी समय में उनका रवैया अक्सर पार्टी के लिए परेशानी का कारण बनता रहा है, जिसकी चर्चा प्रदेश से लेकर दिल्ली तक होती रही है।

Ajit Kukreja Under Fire: फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

CG NEWS : रायपुर में 50 करोड़ की पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *